- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलट गई। यह हादसा देर रात हुआ है। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दो बालिकाओं को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
सभी यात्री जा रहे थे मेहंदीपुर बालाजी
टीआई इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने इस हादसे को लेकर कहा, ”यह श्रद्धालुओं की बस थी जो मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रही थी और ग्वालियर से निकली थी…घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार मिल रहा है। सभी घायलों को वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया है…।”
घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के समीप NH44 पर हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय जिला चिकित्सालय लाया गया।