- लालू यादव के करीबी 10 नेताओं के बागी तेवर से बिहार में बदले सियासी समीकरण, RJD को होगा नुकसान! - May 4, 2024
- बिहार में मौसम विभाग की चेतावनी: पहले गर्मी ने रुलाया, अब आंधी और बारिश मचाएगी तबाही? - May 4, 2024
- Bihar Lok Sabha Election Phase 3: तीसरे चरण में बिहार की इन बड़ी सीटों पर ये दिग्गज उम्मीदवार मैदान में उतरे - May 4, 2024
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नि को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला बहादुरगढ़ के आसंडा गांव का है। सोनीपत जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारी हंसराज का अपनी पत्नि संतोष के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। मृतक हंसराज की शादी साल 2007 में कल्हावड़ गांव की संतोष के साथ हुई थी। शादी की शुरूवात में सब कुछ ठीक रहा। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय बाद घरेलू कलह बढता चला गया जिसके कारण दोनों अलग रहने लगे। कोर्ट के आदेश पर संतोष अपने दोनों बच्चों के साथ आसंडा गांव आकर रहने लगी। जिसके बाद मृतक हंसराज अपनी मां के साथ सोनीपत जाकर रहने लगा था।
पत्नी रोहतक पीजीआई में भर्ती
बुधवार की सुबह हंसराज ने गांव में आकर सुबह सवेरे पहले अपनी पत्नि को गोली मारी और फिर गली में आकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कह रही है। मौके पर एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाएं है । पुलिस जांच भी जारी है। घटना से गांव में गमगीन माहौल भी हो गया है।