यूपी में बर्फीली हवा ने गिराया पारा, 2 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा दस साल का रिकॉर्ड

Icy wind dropped mercury in UP, temperature reached 2 degrees, record of ten years broken
Icy wind dropped mercury in UP, temperature reached 2 degrees, record of ten years broken
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। UP Weather Update Today यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, कन्‍नौज, फतेहपुर, मैनपुरी, शामली में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ज‍िससे पारा करीब सात से आठ ड‍िग्री ग‍िर गया है। यूपी के कई शहरों में तापमान दो डिग्री के करीब है। वहीं मौसम व‍िभाग ने अभी शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है।

लखनऊ समेत प्रदेशभर में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। रविवार और सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, आगामी 11 जनवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लखनऊ सह‍ित जिलों में अभी और बढ़ेगी ठंड
लखनऊ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, आठ से दस जनवरी तक दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी।

हालांकि, इसके बाद धूप खिलेगी। उन्होंने बताया फिलहाल लखनऊ में येलो अलर्ट जारी है। इससे पहले आरेंज अलर्ट था। लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।

तापमान भी बढ़ेगा, लेकिन 11 जनवरी के बाद जम्मू कश्मीर, शिमला और उत्तराखंड में बारिश होने की वजह से यूपी में भी मौसम करवट ले सकता है।

उन्होंने कहा, इस बार मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अधिकतम तापमान में गिरावटमौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

अगले दो दिन भी शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। पूर्वांचल के जिलों में भी कड़ाके की ठंड की संभावना जताई गई है।

यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, और सर्द हुईं रातें, सुबह सबसे ठंडी
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण कानपुर में शुक्रवार रात पारे ने और गोता लगा दिया। दस वर्ष बाद सात जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी तरह दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। देर रात से सुबह तक गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर भी छाई रही और इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा।