जीवन में एकदम से बढ़ जाएं दिक्कतें तो समझ लें ये ग्रह कर रहा है गड़बड़, जानें इसके उपाय

इस खबर को शेयर करें

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पाप ग्रह कहा गया है। कलयुग में ये बेहद प्रभावी ग्रह माना जाता है। राहु शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है। लेकिन आमतौर पर माना जाता है कि, पाप ग्रह होने के कारण यह खराब फल ही प्रदान करता है। वहीं 12 अप्रैल 2022 को राहु का बड़ा राशि परिवर्तन हुआ है। राहु वर्तमान समय में मेष राशि में गोचर कर रहा है जोकि, मंगल की राशि मानी जाती है। राहु बहुत जल्दी ही अशुभ होने वाला ग्रह है। राहु अगर अशुभ हो जाए तो इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। पता चलने के बाद राहु का तुरंत उपाय कर लेना चाहिए। नहीं तो ये ग्रह आपकी स्थिति खराब करने में कतई भी देर नहीं करता है। जीवन में जब भी आपको इस तरह की स्थितियां दिखने लगें तो ये खराब राहु के लक्षण होते हैं। तो आइए जानते हैं राहु के खराब लक्षणों के बारे में…

जीवन में जब लगातार धन की हानि होने लगे तो समझ लेना कि, राहु आपकी कुंडली में अशुभ स्थिति में है।
बड़े भाई-बहनों से संबध खराब चलना भी राहु की अशुभ स्थिति की ओर इशारा करता है।
जब जीवन में शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगे तो समझ लीजिए कि आपका राहु खराब है।
जब बने बनाए काम बिगड़ने लगे तो राहु खराब रहता है।
नशे की लत, घर का माहौल खराब होना, मानसिक तनाव रहना, ऐसी सभी परिस्थियों में राहु के उपाय कर लेने चाहिए।
समय रहते अगर उपाय ना किया गया तो राहु बुरे परिणाम प्रदान करता है।
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी ग्रह बताया गया है। इस ग्रह को समझना बहुत ही मुश्किल माना गया है। वहीं राहु को एक साहसी ग्रह भी कहा जाता है।

राहु के उपाय

गलत संगत को आप फौरन ही छोड़ दें। इसके साथ ही गलत कामों से दूर हो जाएं।
नशा आदि से दूर रहें। नकारात्मक विचारों को दिमाग पर हावी ना होने दें।
विद्वान लोगों की बातों को गंभीरता से सुनें।
भगवान शिव की पूजा करें।
लोभ ना करें।
धन का प्रयोग किसी का अहित करने के लिए ना करें।
पशु-पक्षियों की सेवा करें।
गरीबों को दान दें। नियमों का पालन करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं।