नई दिल्लीः 13 साल के रेयान की शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नींद खुली। वह बरामदे से भीतर के कमरे में गया। पिता इसरार और मां फरहीन बेड पर खून से लथपथ थे। फर्श पर बड़ी बहन यशफिका और इनाया भी लहूलुहान पड़े थे। यह नजारा देख वो चीख पड़ा। चाचा फरमान और दादा खुर्शीद ऊपर आए तो वो भी अवाक रह गए। बिल्डिंग में रहने वाली पूरी फैमिली जुट गई। रिश्तेदारों को भी बुला लिया गया। इस गफलत में पुलिस को 2:45 बजे कॉल की गई। इसके बाद पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई, जिसमें विडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो गया।
Alia Bhatt Twins: आलिया-रणबीर के घर एक नहीं, आएंगे 2 नन्हें मेहमान
सऊदी अरब में था घड़ी का कारोबार
इसरार परिवार के साथ जाफराबाद की गली नंबर 30/9 स्थित मकान की चौथी मंजिल पर रहते थे। फैमिली में पत्नी और दो बेटियों के अलावा दो बेटे रेयान (13) और राइद (5) हैं। इसी बिल्डिंग की निचली मंजिलों में माता-पिता और भाई फरमान की फैमिली रहती है। परिजनों ने बताया कि इसरार अपने परिवार के साथ कई साल तक सऊदी अरब में रहे थे। वहां उनका घड़ी का कारोबार था। वह 2018 में परिवार के साथ वापस लौट आए। मुंबई में जींस का कारोबार शुरू किया। कोरोना के दौरान घाटा हो गया और कर्ज में डूब गए। इससे परेशान रहने लगे थे।
Ajay Devgan की बेटी Nysa Devgan इस लड़के के साथ गुजार रही रातें, देखे
चांदनी चौक के सट्टेबाजों के जाल में फंसे
पुलिस जांच में पता चला कि इस दौरान वो चांदनी चौक के कुछ बुकियों के टच में आ गए और क्रिकेट मैचों का सट्टा खेलने लगे थे। फरहीन का मायका भी चांदनी चौक में है। गुरुवार को फरहीन की भतीजी का जन्मदिन था, जहां वो अपनी बड़ी बेटी और छोटे बेटे के साथ गई थीं। इसरार और बाकी दोनों बच्चे घर पर ही थे। रात करीब 12 बजे फरहीन दोनों बच्चों को लेकर घर लौटी थी। रात को सोने तक करीब 2:00 बज चुके थे। इसके बाद ही इस हत्याकांड और आत्महत्या को अंजाम दिया गया।
पति के साथ मस्ती करते हुए टॉपलेस हुई Mouni Roy, तस्वीरें आई सामने
खुद का विडियो बनाकर कबूल किया जुर्म
पुलिस को कॉल करने में देरी करने से पहले शक हुआ था। इसलिए जिले के सभी आला अफसर, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस टीम के अलावा आसपास के एसीपी और एसएचओ मौके पर पहुंच गए। मृतक इसरार के फोन में खुद का बनाया विडियो कबूलनामा मिलने से मामला साफ हो गया है। चारों की बॉडी को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसरार के बगल से बरामद पिस्टल .32 बोर की थी, जिससे पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद इसरार ने खुद की भी जान ले ली। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह ऑटोमेटिक पिस्टल इसरार कहां से लेकर आया था।
Khatron ke Khiladi12 में Rohit Shetty करेंगे खतरनाक और डरावने अत्याचार
पहले भी की थी स्यूसाइड की कोशिश
पुलिस तफ्तीश के दौरान पता चला कि इसरार ने करीब एक साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। वह उस समय यमुना विहार में रहता था। उस वक्त उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पत्नी ने बचा लिया था। वह उस समय जींस के कारोबार में घाटा होने से काफी परेशान चल रहा था।
सट्टे में हारे 8.5 करोड़ रुपये
Virat kohli के सवाल पर भड़क गए Rohit Sharma, खुलकर किया बचाव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विडियो में इसरार ने कबूल किया कि वो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था। आईपीएल से लेकर अब तक वो 8.5 करोड़ रुपये हार चुका था। इतना ज्यादा कर्ज चुकाना उसके बूते में नहीं था, इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। यह विडियो इसरार ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद बनाया था।