बिहार में पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर

Journalist shot by miscreants in Bihar; condition serious
Journalist shot by miscreants in Bihar; condition serious
इस खबर को शेयर करें

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें पटना एम्स रेफऱ कर दिया गया है। बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर रविवार की शाम दीपनगर और नालंदा थाना क्षेत्रों की सीमा पर बदमाशों ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मार दी।

वे पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। सूचना पाकर नालंदा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एक खोखा बरामद किया गया। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। पत्नी रागिनी देवी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ लौट रहे थे। नालंदा मोड़ के पास किसी से फोन पर बात हुई थी। नालंदा थाना से आगे बढ़ते ही जोर का धमाका हुआ और दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गये।

स्थानीय लोगों ने दोनों को ई-रिक्शा पर बैठा दिया और किसी तरह अस्पताल पहुंचा दिया। पत्रकार दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो गोली उनके शरीर में फंस गयी है। गोली उनके गले में लगी है। सूचना पाकर डीएसपी शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, सदर डीएसपी नुरुल हक, बीडीओ अंजन दत्ता समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गये। एसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।