अभी अभीः बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 195 उम्मीदवार घोषित-यहां देखें पूरी लिस्ट

Just Now: BJP's first list released, 195 candidates declared - see full list here
Just Now: BJP's first list released, 195 candidates declared - see full list here
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम पहली सूची में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम इस लिस्ट में हैं। 34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार इस लिस्ट में हैं।

बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एससी से 27, एसटी से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें यूपी से 51, बंगाल से 20, एमपी से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम का ऐलान किया गया है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में किस-किस को मिला टिकट
गांधीनगर – अमित शाह
चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल – आलोक शर्मा
खजुरोह – बीडी शर्मा
मंडला – फग्गन सिंह
बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
अलवर – भूपेंद्र यादव
सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
गौतम बुद्ध नगर – महेश शर्मा
रामपुर – घनश्याम लोधी
मुजफ्फरनगर – बालियान
फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहर
आगरा – एसएस बघेल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
आजमगढ़- निरहुआ
बासगांव- कमलेश पासवान
कुशीनगर- विजय दुबे
गोरखपुर- रविकिशन
संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
फैजाबाद- लल्लू सिंह
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा- आरके सिंह पटेल
हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
झांसी- अनुराग शर्मा
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
कन्नौज- सुब्रत पाठक
नैनीताल – अजय भट्ट
अल्मोड़ा – अजय टम्टा
टिहरी – माला
त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
उधमपुर – जितेंद्र सिंह
जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
अंडमान – विष्णु पडारे
अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिलचर – परिमल
मंगलदोई – दिलीप सेकिया
सरगुजा – चिंतामणि महाराज
तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर