अभी-अभी: सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में लिए 9 बड़े फैसले, आज से पूरे प्रदेश में…

Just now: CM Yogi took 9 big decisions in the cabinet meeting, from today...
Just now: CM Yogi took 9 big decisions in the cabinet meeting, from today...
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। यूपी कैबिनेट में मंगलवार को कुल 10 प्रस्ताव आए, जिसमें से नौ प्रस्ताव पास हुए।

अभी तक चीन से एचपीसीएल आयात करते थे। यह एक प्रकार का एथनॉल है। अब 10 लाख लीटर खुद यूपी बनाएगा। यह लैब से जुड़े कार्य मे उपयोग होता है।

विधानसभा सत्र में असरकारी प्रस्ताव पर समिति बनेगी। बेबीरानी, जयवीर और धर्मपाल सदस्य होंगे। सुरेश खन्ना अध्यक्ष होंगे। योगेंद्र उपाध्याय भी असरकारी समिति में शामिल हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए टोल प्लाजा, एम्बुलेंस आदि के लिए 222 करोड़ रुपये की निविदा हुई। छह एम्बुलेंस, 12 पेट्रोलिंग वाहन सहित अन्य सुविधाएं देंगे।

पीजीआई के सामने तीमारदारों के लिये भवन बनेगा। 5393 वर्गमीटर जमीन दी गई है। सिंचाई विभाग की जमीन थी।

27505 अंशकालिक अनुदेशक का मानदेय 2000 रुपये बढ़ा। 7000 की जगह 9000 रुपये मिलेगा।

377520 रसाेईये का अनुदान बढ़ाकर 1500 की जगह 2000 रुपये किया गया है। साल में एक बार 500 रुपये साड़ी, या पैंट शर्ट के लिये दिए जाएंगे।

एक मई से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल लगेगा।

अब मंत्रियों को हर सप्ताह तीन दिन तक मंडल वाले जिलों में प्रवास करना होगा. इसके लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है.

किस को कौन सा मंडल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या- आगरा मंडल
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – वाराणसी मंडल
सूर्य प्रताप शाही – मेरठ मंडल
सुरेश खन्ना – लखनऊ मंडल
स्वतंत्र देव सिंह -मुरादाबाद मंडल
बेबी रानी मौर्या – झांसी मंडल
चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ मंडल
जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम मंडल
धर्मपाल सिंह – गोरखपुर मंडल
नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली
भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर मंडल
अनिल राजभर – प्रयागराज मंडल
जितिन प्रसाद- कानपुर मंडल
राकेश सचान – देवीपाटन मंडल
अरविंद शर्मा- अयोध्या मंडल
योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल
आशीष पटेल- बस्ती मंडल
संजय निषाद – आजमगढ़ मंडल