ईडी कस्टडी में बिगडी केजरीवाल की तबीयत! डाक्टरों ने सुनीता केजरीवाल को…

Kejriwal's health deteriorated in ED custody! Doctor told Sunita Kejriwal...
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 मार्च से ईडी की गिरफ्त में हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने उनकी सेहत को लेकर चौंकाने वाला दावा किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। ईडी की कस्टडी में उनकी सेहत बिगड़ रही है। केजरीवाल के ब्लड में शुगर का स्तर एक समय गिरकर 46 तक आ गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ‘बहुत खतरनाक’ होता है। वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों से अपने सीएम की लंबी आयु, सेहत को लेकर प्रार्थना की अपील की।

पत्नी ने दी दिल्ली के सीएम की हेल्थ अपडेट
सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि मंगलवार शाम को वो जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। उनका शुगर लेवल भी ठीक नहीं चल रहा, बावजूद इसके उनका निश्चय दृढ़ है। इसी दौरान सुनीता केजरीवाल ने लोगों से मुख्यमंत्री की लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की। जैसे ही सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर ये जानकारी दी, हर कोई उनकी हेल्थ अपडेट जानने को उत्सुक हो गया है।

शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की सेहत में अभी सुधार है। वो ईडी की कस्टडी में हैं। अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज की समस्या पहले से है। शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है। वो शुगर कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन का इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा कि उनकी हेल्थ को देखते हुए ईडी अफसरों ने गिरफ्तारी के बाद इंसुलिन की व्यवस्था कराई है।

विपश्यना के लिए जाते रहे हैं सीएम केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल अच्छे स्वास्थ्य के लिए विपश्यना के लिए जाते रहे हैं। पिछले साल 19 से 30 दिसंबर तक वो विपश्यना के लिए गए थे। विपश्यना केंद्र में वो दस दिनों तक रुके थे। ये एक आवासीय शिविर होता है। इस शिविर में रहने वाले सभी लोग एक ही तरह के कपड़े पहनते हैं। एक ही तरह का भोजन करते हैं। शिविर के दौरान विपश्यना ध्यान का अभ्यास करते हैं। इससे पहले 2021 सीएम केजरीवाल जयपुर के एक वेलनेस सेंटर गए थे। उस दौरान उन्होंने वहां 10 दिन साधना की थी। इससे पहले भी केजरीवाल धर्मकोट, नागपुर और बेंगलुरू के विपश्यना में हिस्सा ले चुके हैं।