दिल्ली के कोर्ट में वकील ने चलाई अंधाधुंध गोली, गोली मार-मारकर महिला की…

Lawyer fired indiscriminately in Delhi court, shot and killed a woman.
Lawyer fired indiscriminately in Delhi court, shot and killed a woman.
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली. दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को फौरन AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट गई थी।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।

कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में एक वकील की हत्या हुई थी
कुछ दिनों पहले ही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में इस तरह की घटना सामने आई थी। बाइक सवार दो लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में हमलावर वकील के भेष में थे।

घटना के बाद वकीलों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि उनकी खुद की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वकीलों के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे।

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर कोर्ट में फायरिंग हुई थी
राजधानी के कोर्ट में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 24 सितंबर 2021 को वकीलों के भेष में दो शूटर रोहिणी में कोर्ट के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की थी, जिसमें दोनों हमलावरों को मार गिराया था।

पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर कुछ लोगों ने एक पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान 3 राउंड फायरिंग हुई थी। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए थे। एक घायल युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई थी।