केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! डीए बढ़ोतरी पर आई चौंकाने वाली खबर

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्लीः अगर आपके घर परिवार में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारी हैं तो फिर अब मौज आने वाली है, क्योंकि सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा देने जा रही है। अगर यह दोनों सौगात एक साथ मिली तो फिर कर्मचारियों के लिए यह साल सोने पर सुहागा जैसा होगा।

डीए में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को मिलना संभव माना जा रहा है। इतना ही नहीं डीए एरियर का पैसा अकाउंट में जल्द भेजा जाना तय माना जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो डीए बढ़ाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 30 जुलाई तक का दावा किया जा रहा है।

डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जो राशि किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। इसका फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को बंपर फायदा मिलना तय माना जा रहा है।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना डीए में 2 बार बढ़ोतरी की जाती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाी से लागू की जाती है। अब अगर डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें एक जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा इजाफा होना संभव माना जा रहा है।

डीए एरियर में होगी तगड़ी सौगात
केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महने का डीए एरियर का लाभ मिलने जा रहा है। इससे कर्मचारी और पेंशनधारकों के खाते में मोटी रकम आनी संभव है। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर के करीब 2 लाख 18 हजार रुपये की रकम खाते में आएगी। इससे करीब 1 करोड़ लोगों का फायदा होना संभव माना जा रहा है, जो हर किसी के लिए खुशी से कम नहीं है।