हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, इन अफसरों के हुए तबादले, यहां देखे लिस्ट

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जारी सूची में अनेक जिलों के एस. पी. बदल दिए हैं और उनके स्थान पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट को स्वीकृति प्रदान की , जिसके बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों को बदला गया है। इस सूची में कई अधिकारियों को अच्छे जिलों में एसपी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। रोहतक, सोनीपत, पलवल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, नूंह, चरखी दादरी जैसे जिलों में एसपी बदले गए हैं। इसके अलावा कई आईपीएस अधिकारियों को डीसीपी भी नियुक्त किया गया है।

इस तबादला सूची को लेकर काफी समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था। फरीदाबाद जिले में भी कई अधिकारियों को बदले जाने की चर्चा थी, मगर इस लिस्ट में केवल दो अधिकारियों का ही नाम है,जिन्हें नई नियुक्ति दी गई है। इनमें जयबीर सिंह का नाम शामिल है, जिन्हें डीसीपी क्राईम ब्रांच से हटाकर डीसीपी बल्लभगढ़ में नई नियुक्ति दी गई है। इसी तरह से गुरूग्राम एसटीएफ के एसपी रहे नरेंद्र सिंह को फरीदाबाद क्राईम ब्रांच में डीसीपी लगाया गया है। इनमें अलावा भी राज्य भर में कई अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है।