- माफिया रवि काना और उसकी प्रेमिका ने उगले कई सफेद पोशो के नाम, मचा हडकंप - April 28, 2024
- बीच चुनाव कांग्रेस का बुरा हाल, अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, मची खलबली - April 28, 2024
- कितनी होती है मोबाइल की लाइफ, कब बदल लेना चाहिए आपको अपना फोन? - April 28, 2024
कसबा (पूर्णिया)। बिहार के पूर्णिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने मामूली सी बात को लेकर अपनी 17 वर्षीया बेटी की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब छह बजे कसबा थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव की शरीफन खातून ने अपनी 17 वर्षीया बेटी गुलनाज खातून की हत्या उसके दुपट्टे से ही गला घोंटकर कर दी। मां का कहना था कि बेटी उसकी बात नहीं सुनती है।
ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जब्त करते हुए आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया।
उसने पुलिस को बताया कि बेटी के बात नहीं सुनने पर उसकी हत्या कर दी। कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आरोपित मां ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।