- दूल्हे के पैर छूने झुकी दुल्हन, देखा कुछ ऐसा हो गई बेहोश… होश में आते ही तोड़ दी शादी, घरवाले रह गए हैरान - April 26, 2024
- शादी से पहले प्रेमी ने गर्लफ्रैंड को बुलाया घर, फिर कमरे के अंदर ले जाकर किया वो काम… - April 26, 2024
- एक बस, ठूंस-ठूंसकर भरे 93 बच्चे, साथ में मौलवी… पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश - April 26, 2024
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को उत्पीड़न से परेशान होकर धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनने की चेतावनी दी है। एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
थाना काकरोली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। महिला ने बताया कि उसे एक बेटी पैदा हुई। वह अभी 8 माह की गर्भवती भी है। आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पति उसे गैर मर्द से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। जबकि देवर और जेठ भी उसका रेप कर चुके हैं। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की।
आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को राहत दे दी। एसएससी ऑफिस पहुंची महिला ने कहा कि उसे मोदी और योगी से इंसाफ की उम्मीद है। चेतावनी दी यदि उसे इंसाफ न मिला और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी। मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।