अभी अभीः भयंकर सूनामी की चेतावनी से दहशत, भारी तबाही की आशंका, भूकंप के झटकों से…

Now now: Panic due to severe tsunami warning, fear of heavy destruction, earthquake tremors...
Now now: Panic due to severe tsunami warning, fear of heavy destruction, earthquake tremors...
इस खबर को शेयर करें

Tsunami on Indian Ocean warning : दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर के तट (coast of East Timor) पर 6.1 तीव्रता का भूकंप (earthquake) आने के बाद हिंद महासागर में सूनामी आने की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिका के सूनामी एडवाइजरी ग्रुप यूएस जिओलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप के चलते “हिंद महासागर में सूनामी आ सकती है।” हालांकि, भूकंप से ईस्ट तिमोर में नुकसान की अभी कोई खबर नहीं मिली है।

IOTWMS ने भी जारी की चेतावनी

USGS ने कहा कि यह भूकंप तिमोर आइलैंड के 51.4 किमी पूरब की ओर आया, जो बाद में ईस्ट तिमोर और इंडोनेशिया के बीच दो भागों में बंट गया।

इंडियन ओसीन सूनामी वार्निंग एंड मिटिगेशन सिस्टम (IOTWMS) ने क्षेत्र के लिए सूनामी की चेतावनी जारी की है।

ईस्ट तिमोर की कैपिटल में एएफपी के एक जर्नलिस्ट ने भूकंप महसूस किया, लेकिन कहा कि यह “बहुत जल्दी” आया था। उन्होंने कहा, “लोग सामान्य रूप से अपने काम के लिए निकल गए।”

इस क्षेत्र में ज्यादा आते हैं भूकम्प

ईस्ट तिमोर और इंडोनेशिया पैसिफिक “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित हैं, जिस स्थन पर भूकम्प से जुड़ी खासी गतिविधियां होती हैं। फरवरी में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आए एक 6.2 तीव्रता के भूकंप में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

वर्ष 2004 में सुमात्रा के तट पर 9.1 तीव्रता का भयावह भूकंप आया और उसके बाद सूनामी भी आई थी। इसमें इंडोनेशिया के लगभग 1,70,000 लोगों के साथ ही क्षेत्र के कुल 2,20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

ईस्ट तिमोर की आबादी लगभग 13 लाख है और यह साउथईस्ट एशिया का सबसे युवा देश है। इसने हाल में इंडोनेशिया से अपनी आजादी की 20वीं वर्षगांठ मनाई थी।

ज्यादातर ग्रामीण आबादी वाले देश को कोविड-19 महामारी से तगड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, यहां की 42 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करती है।