दो बार भूकंप के झटकों से हिला पालघर, लोगों में मची अफरा-तफरी

Palghar shook twice by earthquake tremors, panic among people
Palghar shook twice by earthquake tremors, panic among people
इस खबर को शेयर करें

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) में एक के बाद एक लगातार दो झटके महसूस किए गए हैं। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है। यह झटके आज यानी शनिवार शाम महसूस किए गए हैं। बता दें कि सबसे पहला भूकंप शाम 5 बजकर 15 मीनट पर आया था, इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। लोगों के मन से खौफ खत्म भी नहीं हुआ था कि सिर्फ 13 मिनट बाद एक और भूकंप के झटके महसूस हुए। यह झटके शाम 5 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए थे। ऐसे में लोगों में मन में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों को डर है कि कहीं फिर से न झटके महसूस हो जाए। बता दें कि 3.3 तीव्रता वाले भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर थी। हालांकि, गनीमत है कि इससे किसी के भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कल जापान में आया था भूकंप
बता दें कि कल यानी 26 मई को भी जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए थे। यह झटके कल यानी शुक्रवार दोपहर करीब 3.33 बजे महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि भूकंप की गहराई 65 किलोमीटर थी। हालांकि गमीनत है कि इससे किसी के भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

25 फरवरी को भी जापान में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले भी इसी साल के 25 फरवरी को जापान में धरती हिली थी। इस दिन जापान के होक्काइडो द्वीप के पूर्वी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई थी। भूकंप की जानकारी USGC के अधिकारियों ने दी थी। अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की मानें तो यह भूकंप जापान के समयानुसार रात 10:27 बजे आया था। भूकंप से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों को धरती हिलने का आभास हुआ लोग अपने घरों से बाहर की ओर दौड़े।