
- बिहार में घर से निकली 4 डेड बॉडी, पिता ने दो जवान बेटों के साथ की खुदकुशी, मामला जान सिहर जाएंगे आप - December 8, 2023
- हमास ने यौन उत्पीड़न किया, टॉयलेट पेपर खिलाया; नरक भोग कर लौटे इजरायली बंधकों की आपबीती - December 8, 2023
- Wedding Season में पेट की सूजन और एसिडिटी कम करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय - December 8, 2023
देहरादून: समस्त उत्तराखंड में मूसलाधार बरसात से हर कोई परेशान है। जन जीवन अस्तव्यस्त है। मॉनसून से पहले ही इस कदर बरसात अपना रौद्र रूप दिखा रही है, तो यह अंदाजा लगाना भी भयानक है कि मॉनसून में किस तरह बरसात नाक में दम करेगी। वर्तमान में पहाड़ों से लेकर मैदान तक बरसात का दौर जारी है। पर्यटन नगरी मसूरी में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बरसात के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं माल रोड के साथ ही अन्य जगहों पर भी जलभराव होने से आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैम्पटी फॉल में भी बरसात का असर साफतौर पर देखा जा सकता है।
मसूरी में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप, उफान पर कैम्पटी फॉल pic.twitter.com/ACI6LHu4pF
— Rajya Sameeksha (@RajyaSameeksha) May 31, 2023
मूसलाधार बारिश से जहां सड़कों पर जगह-जगह मलवा आ गया है वही विश्व प्रसिद्ध केंपटी फॉल भी उफान पर है और प्रशासन द्वारा आसपास के दुकानदारों और पर्यटकों को केंपटी फॉल में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। लोगों को फॉल में नहाने से रोक दिया गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से शहर की स्थिति बदहाल हो गई है। माल रोड के सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत पूरी माल रोड पर खुदाई हो रखी है। बरसात की वजह से जगह-जगह जलभराव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 2 जून तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 31 मई से 2 जून तक गढ़वाल मंडल के जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुमाऊं मंडल के जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां के जनपदों में भी मौसम खराब रहेगा। यहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।