- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
साहेबपुर : बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने अपनी पत्नी के गम में बड़ा कदम उठा लिया। ससनहा पश्चिम पंचायत के काशीनाथपुर नवटोलिया निवासी राम विलास पासवान के 22 वर्षीय पुत्र श्रीराम पासवान ने शनिवार रात्रि पत्नी के वियोग में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में ले आवश्यक कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा।
एक अप्रैल की रात पत्नी ने लगा ली थी फांसी
घटना के संबंध में स्वजनों द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार श्रीराम दूसरे शहर में मजदूरी करता था। तीन माह पहले ही उसकी शादी कुशमहौत गांव में भीखो पासवान की पुत्री काजल से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही काजल ने अपने ससुराल काशीनाथपुर नवटोलिया स्थित घर में एक अप्रैल 2022 की रात फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए थे।
पत्नी के कपड़ों को देखकर खूब रोया था श्रीराम पासवान
काजल की मौत के दो माह बात पति श्रीराम पासवान मजदूरी कर शनिवार को ही घर पहुंचा था और रात में ही लगभग 11 बजे उसमे घर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। स्वजनों के अनुसार घर पहुंचते ही श्रीराम पत्नी की वियोग में उसके कपड़े निकाल देख फूट फूट कर रोया था। पत्नी की असामयिक मौत के वियोग में ही उसने भी आत्महत्या कर ली। बहरहाल थानाध्यक्ष ने मामले की संगीनता को देखते हुए जांच कार्य शुरु कर दिया है।