RRB Group D Result 2022: एक करोड़ अभ्यर्थियों का रिजल्ट 24 दिसंबर को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन

RRB Group D Result 2022: Result of one crore candidates released by Railway Recruitment Board on December 24
RRB Group D Result 2022: Result of one crore candidates released by Railway Recruitment Board on December 24
इस खबर को शेयर करें

RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे ग्रुप डी (RRC Level 1) भर्ती परीक्षा (CBT) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के विभिन्न जोन में लेवल – 1 के एक लाख से अधिक पदों वाली भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राउंड में आयोजित किए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा की तारीख का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 को जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए सीबीटी के नतीजों की घोषणा 24 दिसंबर 2022 को की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के अंतर्गत बोर्ड द्वारा ऐसे सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए जाएंगे जिन्हें लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RRB Group D Result 2022: इन स्टेप में देखें आरआरसी लेवल 1 सीबीटी के नतीजे
ऐसे में जो उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अगस्त-अक्टूबर 2022 के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित किए गए सीबीटी में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही सम्बन्धित भर्ती (CEN RRC-01/2019) के सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपने होंगे। इन फाइल में उम्मीदवार अपना रोल नंबर कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

RRB Group D Result 2022: तीन साल बाद आयोजित हुआ आरआरसी लेवल 1 सीबीटी
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरसी लेवल 1 भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना 12 मार्च 2019 को जारी की थी। बोर्ड द्वारा विज्ञापित इस भर्ती के अंतर्गत एक लाख से अधिक पदों के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इतनी बड़ी संख्या और फिर कोरोना महामारी के चलते आरआरबी ने आरआरसी लेवल 1 परीक्षा का आयोजन तीन साल बाद 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया। इसके बाद, बोर्ड ने 14 अक्टूबर को अनौपचारिक आंसर-की जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 19 अक्टूबर तक आमंत्रित किया। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब परिणामों की घोषणा 24 दिसंबर को की जानी है।