Rupert Murdoch: 92 साल के रूपर्ट मर्डोक 5वीं बार बनेंगे दूल्हा, रशियन गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

इस खबर को शेयर करें

वाशिंगटन। Rupert Murdoch gets engaged: रूपर्ट मर्डोक ने अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। 92 साल के रूपर्ट पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। शादी कैलिफोर्निया में उनके वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी। बता दें कि रूपर्ट मर्डोक के फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से हटने के कुछ ही महीने बाद यह घोषणा की है।
67 साल की ऐलेना झुकोवा मॉस्को, रूस से हैं। वह मॉलिक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं। एलेना ने रूपर्ट मर्डोक को पिछले साल से डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के जरिए हुई थी।

रूपर्ट मर्डोक की 4 शादी किससे?
रूपर्ट की चौथी शादी एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। 6 साल बाद यानी 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उनके अन्य पूर्व पत्नी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान,मिस डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल थीं।

रूपर्ट मर्डोक का करियर
रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया। वह मीडिया के सबसे प्रभावशाली, सफल और विवादास्पद शख्सियतों में से एक हैं। मर्डोक को 1952 में अपने पिता से एक छोटा सा ऑस्ट्रेलियाई अखबार विरासत में मिला। उन्होंने तेजी से उसका विस्तार किया और टेलीविजन में कदम रखा। मर्डोक ने 1960 के दशक में यूके के बाजार में प्रवेश किया, न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन जैसे समाचार पत्रों को खरीदा और सनसनीखेज टैब्लॉयड में बदल दिया। अमेरिकी मीडिया में अपने विस्तार को सुविधाजनक बनाने के लिए मर्डोक 1985 में अमेरिकी नागरिक बने।

2011 का विवाद
2011 में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और यहां तक कि अपराध पीड़ितों के फोन हैकिंग का मामला सामने आया। इस घोटाले के कारण अखबार बंद हो गया और मर्डोक की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई। मर्डोक के आउटलेट्स, विशेष रूप से फॉक्स न्यूज पर भारी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग, रूढ़िवादी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और अक्सर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया जाता है। पिछले साल, रूपर्ट मर्डोक ने अपनी कंपनी की सारी बागडोर अपने बेटे लाचलान को सौंप दी और अब फॉक्स और न्यूज कॉर्प के मानद अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।