रिया कपूर की शादी में सोनम और अंशुला ने जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

इस खबर को शेयर करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने बीती रात अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी कर ली। दोनों एक दशक से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे। रिया और करण ने अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में शादी की। रिया की दोस्त करिश्मा करमचंदानी ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

रिया करमचंदानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसके अलावा उन्होंने कुणाल रावल के साथ बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया। हालांकि उन्होंने रिया कपूर और करण बुलानी की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की।

रिया कपूर और करण बुलानी की शादी में उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, मोही मारवाह, चाचा बोनी कपूर और संजय कपूर, चाची महीप कपूर और करीबी दोस्त मसाबा गुप्ता शामिल हुए।

शादी के तुरंत बाद, अनिल कपूर अपने घर के बाहर जमा मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटने के लिए निकले और उनसे रिया और करण को आशीर्वाद देने के लिए कहा। मिठाइयां बांटते हुए अनिल कपूर ने मीडिया से कहा, “दिल से दे है, आशीर्वाद दीजिए, आशीर्वाद दीजिए, आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत धन्यवाद. जैसे आपने सोनम को विश किया, आज रिया को शुभकामनाएं., प्लीज.”

रिया और करण 2009 से डेट कर रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात ‘आयशा’ की मेकिंग के दौरान हुई थी। इससे पहले, 2013 में, ऐसी खबरें थीं कि वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन उन्होंने और सोनम ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि यह खबर झूठी थी।