चार दिनों के हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चप्पे-चप्पे पर तैनात एक हजार से ज्यादा जवान; जानें पूरा शेड्यूल

President Draupadi Murmu on four-day visit to Himachal, more than a thousand soldiers deployed at every nook and corner; Know the complete schedule
President Draupadi Murmu on four-day visit to Himachal, more than a thousand soldiers deployed at every nook and corner; Know the complete schedule
इस खबर को शेयर करें

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचीं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर शिमला के पास कल्याणी हैलीपैड उतरा। यहां राष्ट्रपति का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति की अगवानी की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में वे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में पहुंचीं।

राष्ट्रपति पांच मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। छह मई को वह जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसी दिन शाम को राष्ट्रपति शिमला वापिस आएगी। सात मई को राष्ट्रपति संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेगी और शाम को माल रोड का दौरा करेंगी। इसकेबाद वह ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेंगी और उसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 8 मई को सुबह शिमला से वापिस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला शहर, अनाडेल व कल्याणी हैलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विवि के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा 30 स्टूडेंटस को गोल्ड मैडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं। 11 स्टूडेंटस को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 7 छात्राएं व 4 छात्र शामिल हैं। छह स्टूडेंटस को एमफिल की उपाधि दी जाएगी। वर्ष 2019-22 यूजी तथा वर्ष 2020-22 पीजी के बीच स्नातक तथा स्नातकोत्तर के 602 स्टूडेंटस को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 9 स्टूडेंटस को एडवांस डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे जिनमें 7 छात्र और 2 छात्राएं शामिल होंगी। 34 स्टूडेंटस जिनमें 11 छात्राएं व 23 छात्र शामिल हैं को पीजी डिप्लोमा तथा 17 स्टूडेंटस जिनमें 8 छात्राएं व 9 छात्र शामिल हैं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति तीसरी बार शिरकत करेंगे। छह मई को सीयू के सातवें दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी, जबकि इससे पहले वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2022 तत्कालीन राष्ट्रपति राम नान कोविंद ने शिरकत की थी।