पुरुषों की कई परेशानियों को दूर कर सकता है गन्ने का जूस, जानें सेवन का तरीका

इस खबर को शेयर करें

गर्मियों में गन्ने के जूस का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। यह शरीर को डिहाइड्रेट करने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है। गन्ने का जूस हर एक वर्ग और व्यक्तियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पुरुष हो या फिर महिला गन्ना सभी के लिए फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में पुरुषों के लिए गन्ने का जूस पीने के फायदों के बारे में जानेंगे। गन्ने का जूस पीने से पुरुषों मेें इनफर्लिटी की परेशानी दूर हो सकती है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि गन्ने का जूस पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह पुरुषों की अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है।

पुरुषों के लिए गन्ने का जूस पीने के फायदे (Health Benefits of sugarcane juice for men )
1. शरीर को बनाए एनर्जेटिक
हम में से कई लोग थकान या फिर प्यास जैसा महसूस होने पर गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में बाहर जाने पर अचानक से प्यास और थकान होती है, तो सबसे पहले हमारी नजर गन्ने के जूस पर जाती है। क्योंकि यह थकान को दूर करके तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। जी हां, गन्ने के जूस में सामान्य शर्करा होता है, जिसे हमारा शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है। पुरुषों में शारीरिक क्षमता की कमी होने पर गन्ने के जूस का सेवन किया जा सकता है। पुरुषों में तुरंत एनर्जी बूस्ट करने के लिए आप गन्ने के जूस में अश्वगंधा पाउडर को मिक्स करके ले सकते हैं। यह आपकी एनर्जी को तुरंत बूस्ट कर सकता है।

2. गन्ने का जूस लिवर की कार्यक्षमता को करे बेहतर
पुरुषों में लिवर से जुड़ी परेशानियां तुलनात्मक रूप से अधिक होती है। गन्ने का जूस लिवर संबंधी परेशानियों जैसे- पीलिया को नैचुरल तरीके से दूर करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा गन्ने में नैचुरल क्षारीय गुण होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है।

3. प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड्स की उपस्थिति होती है। गन्ने के इन्हीं गुणों की वजह से यह कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में गन्ने का रस काफी मददगार हो सकता है। इसके अलावा यह ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में भी लाभकारी हो सकता है।

4. डायबिटीज में लाभकारी
डायबिटीज से ग्रसित पुरुषों के लिए गन्ने का रस फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गन्ने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, इसलिए यह डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। हालांकि, गन्ने में शर्करा की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन सावधानी पूर्वक करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कम मात्रा में शुद्ध गन्ने का जूस पीने से आपको फायदा हो सकता है, क्योंकि नैचुरल शर्करा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड में शर्करा के स्तर में स्पाइक्स को रोकता है। ऐसे में मधुमेह रोगी गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

5. इनफर्टिलिटी की परेशानी से बचाव
डायटीशियन के अनुसार, गन्ने का जूस पीने से इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर हो सकती है। यह जूस शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर करने में मददगार होता है। ऐसे में आप फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं।

गन्ने का जूस सभी वर्ग के लिए फायदेमंद हो सकता है। पुरुषों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। यह शारीरिक क्षमता को बूस्ट करने के साथ-साथ फर्टिलिटी को बूस्ट करने में भी मददगार हो सकता है। हालांकि, अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर या डायटीशियन के सलाहनुसार ही गन्ने के जूस का सेवन करें।