अपनी उम्र की लड़की से पिता आमिर खान की तीसरी शादी पर छलका बेटी इरा का दर्द, कही इतनी बड़ी बात!

इस खबर को शेयर करें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने वाली है। वहीं हाल ही में आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने आपसी सहमति से सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक-दूसरे से तलाक लेने की घोषणा की थी। किरण से तलाक के बाद अब खबर आ रही है कि आमिर ने अपनी को-स्टार फातिमा सना शेख से शादी कर ली है। यह सब सुनकर अब आमिर की बेटी इरा खान का इस पर रिएक्शन सामने आया है।

इरा खान ने कहा कि उन्होंने (आमिर खान) अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। यह सब पता चलने के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई है, जब से उन्हें पता चला है कि उनके पिता ने उनकी बेटी की उम्र की लड़की से शादी रचाई है। आमिर और किरण राव के तलाक के बाद से यह खबरें सामने आ रही थी कि वो फातिमा सना शेख से शादी करना चाहते हैं।

बता दें कि फातिमा से शादी करने के लिए ही उन्होंने किरण को तलाक दिया है। लेकिन किरण और आमिर ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा पति पत्नी की जगह वह अच्छे दोस्त बने रहेंगे। अपने बेटे और उनकी कंपनियों के लिए भी वो साथ मिलकर काम करेंगे। ऐसे में फातिमा और आमिर की शादी की खबर उस समय तो ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन एक बार फिर ये सुर्खियों में है। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि आमिर खान ने चुपके चुपके फातिमा से शादी रचा ली है। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है।

जानकारी के अनुसार आमिर ने अभी तक अपनी शादी का ऐलान इसलिए नहीं किया क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनके निजी जीवन का असर उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर पड़े। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आमिर फिल्म की रिलीज़ के बाद अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं। फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। फातिमा एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। फिल्म चाची 420 वन टू का फोर जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी एक्टिंग को सराहा।