सुहागरात में घूंघट उठाते ही दूल्हे को ऐसा लगा सदमा, 2 साल तक…

इस खबर को शेयर करें

पटना। पिछले कई दिनों से महिला थाने में अजब गजब मामले आ रहे हैं। इससे थाना सुर्खियों में है। गुरुवार को एक बार फिर थाने में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल मामला दुल्हन के मेकअप से जुड़ा है। वर पक्ष का आरोप है कि उनके साथ धोखा हुआ है। मेकअप से दुल्हन का रंग छिपाया गया। महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के समय लड़की की जो तस्वीर दिखाई गई थी उसमें रंग साफ था। शादी के दौरान भी लड़की देखने में गोरी लग रही थी। लेकिन शादी के बाद जब लड़की का मेकअप उतरा तो असल सांवला रंग सामने आ गया। पति का कहना है कि उसके साथ धोखा किया गया। गोरी लड़की दिखा कर सांवली लड़की से शादी करा दी गई।

उसने बताया कि धोखे के बाद उसने तुरंत शादी तोड़ने की कोशिश की लेकिन परिवार और समाज के दबाव में कुछ दिनों तक शादी को चलाने की कोशिश की। वहीं थाने में मौजूद लड़की का कहना था कि शादी के दो दिन बाद ही उसे मायके भेज दिया गया। कई प्रयास के बाद भी ससुराल वालों ने उसे घर नहीं आने दिया। थाने में मौजूद अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों को गुरुवार को थाने में बुलाया गया था। लेकिन बात इतनी बढ़ गई की अगली डेट देकर मामले को शांत करना पड़ा। जानकारी लेने के लिए महिला थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बता दें कि कुछ दिन पहले पटना की महिला हेल्पलाइन में आया एक मामला सुर्खियों में था। पेट में स्टोन और किडनी में हल्का इंफेक्शन होने पर ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाल दिया। शिकायत लेकर पीड़िता पहुंची थी। महिला ने लड़के वालों पर मारपीट करने के साथ ताना देने का भी आरोप लगाया था।