
- उत्तराखंड: फिर चार माह के लिए बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल - September 21, 2023
- हरियाणा में हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक, पूरी रात महिलाओं से करते रहे गैंगरेप…1 की मौत - September 21, 2023
- हरियाणा-पंजाब में फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार - September 21, 2023
मलप्पुरम। केरल (Kerala) के मलप्पुरम में एक व्यक्ति ने गुरुवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी पत्नी और एक बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया। उसकी साजिश थी कि पूरा परिवार खत्म हो जाए, लेकिन एक बच्ची बच गई। वह जलने से गंभीर रूप से घायल है। पत्नी और बेटियों को जलाने के बाद उसने कुआं में कूदकर जान दे दी।
घटना कोंडीपरम्बा की है। पत्नी और बेटी को मारने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है। उसने सामान ढोने वाले तीन पहिए वाले ऑटो में मौत का सामान फिट किया था। मोहम्मद सुबह कासरगोड से आया था। वह ऑटो लेकर अपने घर गया और पत्नी और दो बेटियों को बुलाकर बैठा लिया। तीनों जैसे ही बैठे ऑटो में आग लग गई। वे समय रहत ऑटो से निकल नहीं पाए और जलने लगे। मोहम्मद की पत्नी और उसकी 11 साल की बेटी की जलने से मौत हो गई। वहीं, 5 साल की बेटी को गंभीर स्थित में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑटो में रखा था विस्फोटक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद ने ऑटो में विस्फोटक रखा था। उसने विस्फोटक को इस तरह जोड़ रखा था कि पत्नी और बेटियों के बैठने के तुरंत बाद ऑटो में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पत्नी और बेटियों को जलाने के बाद मोहम्मद ने पास के एक कुआं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मोहम्मद ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। उसके खिलाफ पहले पॉस्को के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही घटना के कारण का पता चल जाएगा।