पुरुषों में लो-एनर्जी और थकान के हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें बचाव के उपाय

These 6 reasons can be for low-energy and fatigue in men, know the preventive measures
These 6 reasons can be for low-energy and fatigue in men, know the preventive measures
इस खबर को शेयर करें

रोजमर्रा के कामों के लिए शरीर में एनर्जी होना बहुत जरूरी है। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में थकान और कमजोरी होना लाजमी है। महिलाऐं ही नहीं, पुरुष भी शारीरिक कमजोरी और थकान की शिकायत करते हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को एनर्जी की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन, कई पुरुष दोपहर तक ही कमजोरी और थका हुआ महसूस करने लगते हैं। ऐसे में, उनकी काम करने की क्षमता भी कम होने लगती है। पुरुषों में लो एनर्जी के कारण उनकी सेक्सुअल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। पुरुषों में शारीरिक कमजोरी और थकान का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होता है। हालांकि, पुरुषों में कमजोरी कुछ अन्य कारणों से भी हो सकती है। ऐसे में, पुरुष कमजोरी दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं पुरुषों में कमजोरी के कारण और लक्षण

गलत खानापान
स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। लेकिन, आजकल की बिजी लाइफ में लोग जंक फूड का सेवन अधिक करते हैं। सही खानापान ना होने के कारण, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसकी वजह से अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए पोषण तत्वों से भरपूर फल-सब्जियां और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।

लो टेस्टोस्टेरोन लेवल
पुरुषों में कमजोरी और थकान टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी के कारण हो सकती है। पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट आने लगती है। लो टेस्टोस्टेरोन लेवल की वजह से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी, थकान, नींद संबंधी विकार और सेक्स ड्राइव में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। टेस्टोस्टेरोन का स्तर जांचने के लिए रक्त परीक्षण कराया जा सकता है।

आयरन की कमी
पुरुषों में कमजोरी और थकान का एक कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन जरूरी होता है। इसकी कमी से एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत हो सकती है। अगर आपको दिनभर कमजोरी और थकान महसूस होती है तो अपनी रक्त जांच करवाएं। शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव, दवाओं और सप्लीमेंट्स का सहारा ले सकते हैं।

नींद की कमी
नींद पूरी नहीं होने के कारण अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है। जिन पुरुषों की नाईट शिफ्ट होती है या जो देर रात तक जागते हैं, उनमें ये दिक्क्त ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। अगर आप रात में अच्छी नींद लेंगे, तो इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

थायराइड
थायराइड की समस्या होने पर भी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। थायराइड की बीमारी में व्यक्ति को कमजोरी, सुस्ती और हर समय नींद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें। थायराइड की समस्या को नजरअंदाज करने से दिक्क्त और ज्यादा बढ़ सकती है।

एक्सरसाइज ना करना
स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण भी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जो पुरुष एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस होती है। इसलिए, रोजाना कम से कम 20-30 एक्सरसाइज जरूर करें।

साबुत अनाज
पुरुषों को कमजोरी और थकान दूर करने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। साबुत अनाज में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। इससे कमजोरी, थकान दूर होगी और ताकत मिलेगी।

केला
अगर पुरुष एनर्जी बूस्ट करना चाहते हैं, तो केले का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम और कार्बोहायड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। पुरुष कमजोरी और थकान दूर करने के लिए ब्रेकफास्ट में केले का सेवन जरूर करें।

ड्राई फ्रूट्स
कमजोरी दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो आपको सूखे मेवों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, अंजीर आदि ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। इन सभी को डाइट में शामिल करके आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

अंडा
पुरुषों को कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए अंडा खाना चाहिए। अंडे में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ब्रेकफास्ट में अंडे जरूर खाएं। पुरुषों में कमजोरी और थकान कई कारणों से हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।