शिमला-जम्मू से भी ठंडा रहा हरियाणा का ये जिला, कल रात से बूंदाबांदी की संभावना

This district of Haryana remained colder than Shimla-Jammu, possibility of drizzle from last night
This district of Haryana remained colder than Shimla-Jammu, possibility of drizzle from last night
इस खबर को शेयर करें

हिसार। मौसम में कुछ दिनों से तेजी से परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हैं। प्रदेश का महेंद्रगढ़ जिला हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा रहा।

महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज
महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार राजस्थान के साथ लगते हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने दिनों में प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। विज्ञानियों की मानें तो 22 दिसंबर की रात से आंशिक बादलवाई के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएडी) ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है।

24 घंटे में ही गुरुग्राम का तापमान 2.8 डिग्री तक गिरा
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला का तापमान 9.2 डिग्री तक रहा। इसी प्रकार जम्मू का तापमान भी 6.4 डिग्री रहा। प्रदेश के नारनौल का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में रात के समय ठंड अधिक होने के चलते 24 घंटे में ही गुरुग्राम का तापमान 2.8 डिग्री तक नीचे गया। इसके अलावा नारनौल का 2.6 डिग्री, हिसार का 1.5 डिग्री, रोहतक का 1.9 डिग्री, सिरसा का 1.8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान नीचे गया।

मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ का मैदानी इलाकों में आंशिक असर मौसम में बदलाव के साथ ही 22 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी आंशिक रूप से पड़ सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

पश्चिमि विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है।

23 तक घना कोहरा छाने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार 23 दिसंबर तक प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ आइएमडी की तरफ से शीत लहर की स्थिति की सूचना होने की संभावना व्यक्त कर रहा है। तापमान में गिरावट के साथ आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।