आपकी वीकेंड ट्रिंप में जान डाल देंगे ये हिल स्टेशन , 35 की उम्र वाले जरूर जाएं यहां

इस खबर को शेयर करें

अगर आप अपने जीवन की सामान्य दिनचर्या से ऊब चुके हैं और कुछ दिनों के लिए शहर से दूर जाना चाहते हैं, तो आपको वीकेंड ट्रिप प्लान कर लेना चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड बेस्ट है। यह एक ऐसी जगह है, जहां आप सुकून और शांति का अनुभव कर सकते हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह राज्य कई हिल स्टेशनों का घर है। यहां एक या दो नहीं,बल्कि कई हिल स्टेशन हैं, जहां जाकर आपको बहुत रिलेक्स फील होगा। यहां पर सुंदर नदियां, झील, ट्रेल्स और घुमावदार सड़कें कुछ पल के लिए ही सही, लेकिन आपकी लाइफ में रोमांच पैदा कर देती हैं। अगर आपकी उम्र 35 साल है, तो आपको उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर घमूने जरूर जाना चाहिए। यकीनन ये सभी जगह आपकी वीकेंड ट्रिप में जान डाल देंगी।

उत्तराखंड का नैनीताल –
नैनीताल उत्तराखंड में पर्यटकों का फेवरेट डेस्टीनेशन है। अपनी वीकेंड ट्रिप पर आप यहां पहाड़ियों के इर्द-गिर्द समय बिता सकते हैं। झीलों के आपसास कई होटल और बाजार हैं। यहां पर पैदल चलने वालों के लिए कई ट्रैक भी हैं। वैसे तो हनीमून कपल्स के लिए नैनीताल बेस्ट जगह है, लेकिन 35 की उम्र वाले लोगों को वीकेंड एन्जॉय करना है, तो यहां जरूर जाना चाहिए।

उत्तराखंड की मसूरी जगह –
मसूरी उत्तराखंड के टॉप हिल स्टेशनों में शामिल है। इसे हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है। यहां पर ज्यादातर लोग वीकेंड बिताने आते हैं। सुमद्र तल से 1,889 फीट की ऊंचाई पर बसे इस हिल स्टेशन पर आकर लोग शांति का अनुभव करते हैं। प्रकृति की सुंदरता को निहारने के अलावा यहां पर दून घाटी के दृश्यों को देखना अद्भुत है। भले ही गर्मी के दिना हों या ठंड के पहाड़ की हवा शहरी जीवन से थोड़ी राहत देती है। मस्ती से वीकेंड बिताने के लिए यह जगह अपने आप में पर्याप्त है।

उत्तराखंड में घूमने लायक देहरादून –
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून दून घाटी में शिवालिक रेंज और हिमालय की तलहटी के बीच स्थित है। उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध हिल स्टेशन पर क्लॉक टॉवर, टपकेश्वर मंदिर, रॉबर की गुफा और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देखने लायक जगहें हैं।

उत्तराखंड में औली
35 की उम्र के ज्यादातर लोग एडवेंचर के दीवाने होते हैं। ऐसे लोगों के लिए औली वीकेंड ट्रिप के लिए बहुत अच्छा है। बता दें कि स्कीइंग के लिए यह जगह बहुत पॉपुलर है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आप दो दिन सुकून से बिता सकते हैं।

उत्तराखंड का चंबा –
उत्तराखंड के सबसे अच्छे हिल स्टेशन होने के नाते चंबा पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग समान है। हिमालय के साथ हरी-भरी हरियाली का खूबसूरत दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। अगर आप चंबा के लिए वीकेंड ट्रिप प्लान करते हैं, तो यहां पर गब्बर सिंह ममोरियल और कई मंदिर हैं, जहां आप जा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां आपको सेब के बाग के साथ देवदार के पेड़ भी खूब देखने को मिलेंगे।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा –
घोड़े की नाल के आकार का अल्मोड़ा शहर पर्यटकों का फेवरेट हिल स्टेशन है। यहां आपको ब्रिटिशर्स की विरासत और हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर आप गोलू देवता और नंदा देवी जैसे मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। आपके घर से दूर वीकेंड बिताने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।

उत्तराखंड का मुक्तेश्वर –
उत्तराखंड के पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक मुक्तेश्वर नैनीताल से 51 किमी दूर स्थित है। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सालभर लोग यहां आते हैं। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप अपनी यात्रा के दौरान रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और भी कई दिलचस्प एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।