मुजफ्फरनगर में रजबाहे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच घायल

Chief Minister Yogi Adityanath will come to Muzaffarnagar tomorrow, took stock of the preparations
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में गन्ना बुआई कर मंगलवार रात वापस लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। इस हादसे में चार महिलाएं व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। सभी को उपचार दिलाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी सुंदर पाल के खेत में गन्ना बुआई करने के लिए गांव के ही रहने वाले मजदूर अरुण की छोटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर खेत में गए थे। मंगलवार रात में अरुण ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरों को लेकर घर आ रहा था। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। इस दौरान महिला बाला, नानकी, प्रिया, धर्मवती व अरुण ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए, जबकि पांच अन्य मजदूरों को कोई चोट नहीं आई। आसपास खेतों में काम करने वाले मौके पर पहुंचे। रजबहे में पानी कम था, जिसके चलते ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को पुरकाजी सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाकर रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी होने के बारे में इंकार किया है।