सैनिकों में जोश भरने के लिए यूक्रेन की महिलाएं रोजाना भेजती हैं 100 कामुक तस्वीरें

Ukrainian women send 100 erotic pictures daily to motivate soldiers
Ukrainian women send 100 erotic pictures daily to motivate soldiers
इस खबर को शेयर करें

24 फरवरी से शुरू हुए रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को 8 अगस्त को 168 दिन हो गए हैं। युद्ध कितने दिन और खिंचेगा, कोई नहीं जानता। युद्ध के लंबा चलने से दोनों देशों की सेनाएं हताश होने लगी हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेनी महिलाएं अपने सैनिकों में जोश-ख़रोश पैदा करने रोज उन्हें अपनी सेक्सी तस्वीरें सेंड(Ukrainian women are sending sexy snaps to troops) कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे उनके सैनिकों में पागल व्लादिमीर पुतिन की भीड़(सेना) से जीतने की प्रेरणा मिल रही है।

यूक्रेन की महिलाओं ने चला रखा है कैम्पेन
39 वर्षीय मनोवैज्ञानिक अन्ना रायमारेंको(Psychologist Anna Rymarenko) ने महिलाओं के लिए अपने सैनिकों का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल स्थापित किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि इस चैनल के 4000 से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं। चैनल के जरिये रोज 100 कामुक तस्वीरें और वीडियोज( erotic photos and videos) अपलोड किए जाते हैं। कीव निवासी अन्ना ने कहा कि उनका यह प्रयास एक ऐसे राष्ट्र(यूक्रेनी सैनिकों) में कामुकता और प्रेम(sexuality and love) वापस ला रहा है, जो 6 महीने पहले पुतिन के आक्रमण के बाद से दोनों के लिए भूखे हैं।

सैनिकों को तस्वीरें-वीडियो देखकर आ रहा मजा
अन्ना ने कहा-मेरे एक सैनिक मित्र ने मजाक किया था-लड़कियां अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर सैनिकों का समर्थन क्यों नहीं करतीं, यह वास्तव में उन्हें प्रोत्साहित करेगा। अन्ना ने कहा-मैंने रिप्लाई किया-वाह! यह तो एक अच्छा आइडिया है। इसके बाद अन्ना ने महिलाओं के लिए अपने सैनिकों का सपोर्ट करने टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया है। उन्होंने अपने सैनिकों के लिए किटेन्स(Kittens is a nickname for soldiers) उपनाम दिया है। चैनल पर सभी आकार-प्रकार की तस्वीरें शेयर की जाती हैं, लेकिन पोर्नोग्राफी को प्रमोट नहीं किया जाता है। अन्ना के साथ उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का भी जुड़ी हैं। टिम नाम के एक सैनिक ने दावा किया कि उसे अपने गृह जीवन की तस्वीरें देखने में मज़ा आता है। उन्होंने कहा, “जब मैं इस चैनल को खोलता हूं, तो मैं घर जाने का सपना देख सकता हूं। वहां कोई मेरा इंतजार कर रहा है।