नेपाल की वजह से उत्तराखंड को हर महीने लाखों का नुकसान, वजह करेगी हैरान

Uttarakhand loses lakhs every month due to Nepal, reason will surprise you
Uttarakhand loses lakhs every month due to Nepal, reason will surprise you
इस खबर को शेयर करें

देहरादून : नेपाल के महेंद्रनगर से भारत के दिल्ली-देहरादून चलने वाली मैत्री बसें उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटा पहुंचा रही है। इन बसों के चालक नियमों को ताक में रखकर बनबसा और खटीमा क्षेत्र से यात्रियों को भरकर ले जा रहे हैं। जिस कारण रोडवेज को लाखों का प्रति महीना नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसकी शिकायत निगम ने मैत्री कार्यालय को की है। दरअसल, भारतीय दूतावास से नेपाल की चार मैत्री बसों को परमिट जारी किया गया है। जिसमें से तीन दिल्ली व एक बस देहरादून रूट पर चलती है। अनुबंध के मुताबिक ये बसें नेपाल से चलकर सीधा दिल्ली या फिर देहरादून रुकेंगी। लेकिन नियमों को तोड़कर बसों के चालक बनबसा, खटीमा व अन्य शहरों पर रुककर सवारियां भर रहे हैं। इससे रोडवेज को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।

देहरादून और दिल्ली चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें बनबसा में यात्रियों के लिए घंटों इंतजार कर रही हैं। रोडवेज के चालक परिचालक कई बार इसकी शिकायत निगम को कर चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं। बनबसा रोडवेज केंद्र के मुताबिक प्रति महीना उन्हें इस कारण दो लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। मैत्री बसें बनबसा से संवारियां भर रही हैं। जिससे निगम को लाखों का नुकसान हो रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए हमने मैत्री कार्यालय को शिकायत की है। साथ ही निगम को भी बताया है।