उत्तराखंड पुलिस को मिली कामयाबी, पति-पत्नी किराए के घर पर चला रहे थे सेक्स रैकेट

इस खबर को शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में देह व्यापार के मामले बढ़ने लगे हैं। अधिकतर केस उन स्थानों से सामने आए हैं जहां से पर्यटकों की संख्या अधिक है। उत्तराखंड पुलिस को देहरादून में कामयाबी मिली है। पुलिस ने सेवलकला के यमुनोत्री एन्क्लेव में एक रैकेट पकड़ा है। चौकाने वाली बात ये है कि रैकेट का संचालन पति-पत्नी कर रहे थे। दोनों ने किराए पर कमरा लिया था और अनैतिक कार्य को अंजाम तक पहुंचा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना के बाद AHTU थाना पटेल नगर पुलिस ने मकान में छापा मारा। मकान में तीन महिलाएं और दो पुरुष मिले। पुलिस को घर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह गरीब हैं और मजबूरी के कारण देह व्यापार के काम से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी ने उन्हें पैसे का लालच देकर इस काम के लिए राजी किया। अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी सहित ग्राहक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस को ये भी पता चला है कि पति-पत्नी लंबे वक्त से देह व्यापार के काम से जुड़े हैं। ये लोग पॉस इलाके में घर लेते हैं, जहां मकान मालिक घर पर नहीं रहता हो। खाली मकान होने की वजह से उन्हें घर भी मिल जाया करता था। दोनों ने फोन कॉल और वॉट्सएप के माध्यम से अपना पूरा नेटवर्क स्थापित किया था। पत्नी घर से रैकेट चलाती थी और सविता का पति वह लड़किया सप्लाई कराता था। पैसो का लेनदेन भी फोन पर ही होता था। पुलिस को पता चला है कि पकड़े जाने के डर से दोनों 5-6 महीने से ज्यादा एक घर में नहीं रहते थे।