
- अभी अभी : त्योहारो से पहले PM मोदी का महिलाओं को तोहफा, अब 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर - October 4, 2023
- कंबल-रजाई कर लीजिए तैयार, कभी भी बढ़ सकती है ठिठुरन, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज - October 4, 2023
- बिजनेसमैन ने बच्चों के लिए नैनी की वैकेंसी निकाली, सैलरी 80 लाख से भी ज्यादा… - October 4, 2023
करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में आंदोलनकारी किसानों पर शनिवार को हुए पुलिस के लाठीचार्ज के बाद एक किसान की मौत की खबर है। आरोप है कि यह किसान भी प्रदर्शन में शामिल था और पुलिस की पिटाई का शिकार भी हुआ। इसी वजह से रात को दिल का दौरा पड़न से इसकी मौत हो गई। वैसे इस मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ नहीं कहा है।
मृतक किसान करनाल जिले के रायपुर जाटान गांव का बताया जा रहा है। उसका नाम सुशील काजल (50) था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कई महीनों से किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहा था।
हरियाणा पुलिस ने शनिवार को सीएम मनोहर लाल का विरोध कर रहे किसानों पर करनाल में बसतारा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज में 36 से ज्यादा किसान घायल हो गए थे। इस मामले में राकेश टिकैत ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घटना से साबित होता है कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह किसानों पर लाठीचार्ज करके सरकार क्या साबित करना चाह रही है? इस घटना से जाहिर होता है कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है।