कन्याकुमारी से क्यों शुरू की भारत जोड़ो यात्रा? हिमाचल पहुंच राहुल गांधी ने बताया ये कारण

Why did India Jodo Yatra start from Kanyakumari? Rahul Gandhi reached Himachal and told this reason
Why did India Jodo Yatra start from Kanyakumari? Rahul Gandhi reached Himachal and told this reason
इस खबर को शेयर करें

कांगड़ा: बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से निकलकर हिमाचल प्रदेश पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, यात्रा पहले हमने संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन वहां उन्होंने हमारी आवाज दबा दी। राहुल गांधी ने कहा सरकारी संस्थानों और मीडिया पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हम मुद्दों को देश के संस्थानों, न्यायपालिका या प्रेस के माध्यम से भी नहीं उठा सकते थे क्योंकि वो सभी भाजपा और RSS के दबाव में हैं। उन्होंने कहा, यही सब कारण रहे कि हमें कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

पूरी यात्रा के दौरान भाजपा और RSS रहे निशाने पर
7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने के बाद से ही राहुल गांधी भाजपा और RSS पर हमलावर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने हर भाषण और हर संबोधन में भाजपा और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि जब संसद भवन में उनकी बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी। पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने नफरत और डर को हराने की बात कही। राजस्थान में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि,”मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं”

हिमाचल पहुंची यात्रा का CM सुक्खू ने किया स्वागत
बुधवार को सुबह कांगड़ा के घटोटा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत राज्य के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। बुधवार को सुबह 6:30 बजे प्रदेश के कांगड़ा जिले के मिलवान गांव से भारत जोड़ो यात्रा ने राज्य में प्रवेश किया था। दोपहर 11 बजे कोठगढ़ के क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आराम के लिए रुकेगी और तीन बजे फिर से चलना शुरू कर पांच बजे तक चलेगी। यात्रा शाम पांच बजे मलोट गांव में रुक जाएगी यहां राहुल गांधी एक मीटिंग में शामिल होंगे। 23 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से पंजाब में पहुंचेगी।

हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली जीत से राज्य के नेताओं में उत्साह है। बीते सप्ताह राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू कर दी है। इसी के साथ राज्य की महिलाओं के लिए भी सुक्खू सरकार ने 15 सौ रुपए हर महीने देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में OPS लागू करने का वादा किया था।