6 हजार फीट की पहाड़ी पर झूला झूल रही थीं महिलाएं, जंजीर टूटी और फिर.. देखे वीडियो

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक पहाड़ी के छोर पर झूला झूल रही हैं, और तभी वो झूला टूट जाता है। यह पहाड़ी 6300 फीट की ऊंचाई पर स्थित थी. यह सब तब हुआ जब अचानक झूले की जंजीर टूट गई.

दरअसल, यह घटना रूस के दागिस्तान की है. ट्विटर पर इसे ‘रैंडम अंकल’ नामक यूजर ने शेयर किया है। यहां स्थित सुलाक कैन्यन की ऊंची पहाड़ी पर बने झूले के आसपास काफी लोग इकठ्ठा दिख रहे हैं। इस दौरान दो महिलाएं झूले का मजा भी ले रही हैं, दोनों महिलाएं बड़े आराम से झूला झूल रही थीं।

एक शख्स उन्हें पीछे से धक्का देकर झुला भी रहा है। तभी अचानक झूले की एक जंजीर टूट गई और झूला बुरी तरह लड़खड़ा गया। दोनों महिलाएं चट्टान के किनारे की ओर गिर गईं। वीडियो में यहीं तक दिखाया गया है, हालांकि बताया गया है कि दोनों महिलाओं को बचा लिया गया है। उन दोनों को बहुत हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दोनों महिलाएं गिरीं, उन्हें लोगों ने पकड़ लिया और वे दोनों बच गईं। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र किया गया है। बताया गया कि एक अधिकारी ने कहा है कि महिलाएं डरी हुई हैं और उन्हें कुछ खरोंच आई है।

उधर स्थानीय पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि झूला सुरक्षा संसाधनों से लैस नहीं था, इसलिए ये हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि ऐसे भविष्य में कोई खतरा नहीं हो। साथ ही इस घटना की जांच भी की जा रही है। यहां देखें वीडियो..\