Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- भाजपा नेता के बेटे की तेजाब से जलाकर हत्या, 24 अप्रैल से था लापता - April 27, 2024
- बारिश ने मचाई तबाही, 50 हजार से ज्यादा घर तबाह, 150 लोगों की मौत - April 27, 2024
- 1 May 2024 से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर - April 27, 2024
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना पुरकाजी में रात में साइकिल से डयूटी पर आ रहा होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मांडला गांव निवासी होमगार्ड जवान राजेश कुमार पुरकाजी थाने में शनिवार रात दस बजे डयूटी पर आ रहा था। इसी बीच पुरकाजी बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल को पुरकाजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया।