- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
- रात को सोने से पहले नाभि में ये तेल लगाने से सेहत को मिल सकते हैं अनगिनत फायदे - April 27, 2024
- बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद, फिर ‘विदाई वाली कार’ से कुचल गया दूल्हे का बाप; रूह कंपा देगी ये कहानी - April 27, 2024
पटना। बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आलम यह है कि रात तक वातावरण में गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहता है। गुरुवार को पटना सहित 24 जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। पूर्णिया में पारा सामान्य से 8.8 डिग्री ऊपर पहुंचा। वहां 43 साल पुराना अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है। सात जून को पूर्णिया में सार्वकालिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। आठ जून को भी यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा। राज्य भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया में 44.5 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 26 शहरों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इनमें 10 जिलों में सिवियर हीट वेव, जबकि छह जिलों में हीट वेव की चेतावनी है।
पटना में अधिकतम पारा पुराना रिकॉर्ड तोड़ने को बेकरार
पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले चार सालों में जून महीने का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2019 में 15 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा था। गुरुवार को भी राज्य के 16 शहरों में भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही। पटना में भी सिवियर हीट वेव की स्थिति रही, जबकि अन्य आठ जिलों में हीट वेव घोषित किया गया। कुल 24 जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे।
इन जिलों में हीट वेव की स्थिति
पटना 44 डिग्री, भागलपुर 43.6 डिग्री, पूर्णिया 43.2 डिग्री, वाल्मिकीनगर 44.1 डिग्री, सुपौल 41.7 डिग्री, फारबिसगंज 43.2 डिग्री, सबौर 42.6 डिग्री, मोतिहारी 42.8 डिग्री, शेखपुरा 43.8 डिग्री, भोजपुर 43.7 डिग्री, वैशाली 43 डिग्री, बेगूसराय 42.2 डिग्री, खगड़िया 44.5 डिग्री, कटिहार 42.7 डिग्री, नालंदा का हरनौत 43.1 डिग्री, सीवान का जीरादेई 43.2 डिग्री
इन जिलों में हीट वेव रहा
मुजफ्फरपुर 40.4 डिग्री, दरभंगा 41.8 डिग्री, जमुई 42.8 डिग्री, औरंगाबाद 43.2 डिग्री, बांका 42.5 डिग्री, नवादा 42.8 डिग्री, समस्तीपुर के पूसा में 42 डिग्री, सहरसा के अगवानपुर में 40 डिग्री
इन जिलों में शुक्रवार के लिए सिवियर हीट वेव का अलर्ट
पटना, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, शेखपुरा, खगड़िया और कटिहार
इन जिलों में शुक्रवार को हीट वेव का अलर्ट
दरभंगा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, नवादा, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और सहरसा