लखनऊ। राजधानी लखनऊ से होकर निकले वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की जेम पर अब अतिरिक्त भार पड़ेगा। क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है। बढ़ी दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद (एक अप्रैल) से लागू होंगी। इस सीधा असर जिले से होकर निकलने वाले करीब तीन लाख छोटे और भारी वाहनों के चालकों की जेम में पड़ेगा।
सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद टोल टैक्स में बदलाव हुए है। नतीजतन राजधानी से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना एक अप्रैल से महंगा हो गया। एनएचएआई कानपुर हाइवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहपुर, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना, बहराइच हाईवे पर दुलारपुर, गुलाल्पुरवा, आनी पर वसूली करता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि 2024-25 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कार और जीप के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है।
टोल प्लाजा – नवाबगंज, उन्नाव हाइवे
एकल यात्रा ———- पुरानी दर ——- नई दर
कार 90 — 95
बस, ट्रक — 310–320
छोटे कॉमर्शियल 150 — 155
टोल प्लाजा – अहमदपुर, फैजाबाद हाइवे
एकल यात्रा ———- पुरानी दर ——- नई दर
कार 115– 115
बस, ट्रक 385 — 395
छोटे कॉमर्शियल 185 — 185
टोल प्लाजा – रोहिणी, फैजाबाद हाइवे
एकल यात्रा ——– पुरानी दर ——- नई दर
कार 120 — 120
बस, ट्रक 405 — 415
छोटे कॉमर्शियल 190– 195
टोल प्लाजा – दखिना शेखपुर, लखनऊ हाइवे
एकल यात्रा ——— पुरानी दर ——- नई दर
कार 110 — 115
बस, ट्रक 375 –385
छोटे कॉमर्शियल 180– 185
टोल प्लाजा – शाहपुर, बाराबंकी हाइवे
एकल यात्रा ——– पुरानी दर ——- नई दर
कार 40– 40
बस, ट्रक 130– 135
छोटे कॉमर्शियल 60 — 65
टोल प्लाजा – बारा, बाराबंकी हाइवे
एकल यात्रा ——– पुरानी दर ——- नई दर
कार 100 — 105
बस, ट्रक 345 — 350
छोटे कॉमर्शियल 165 —170
टोल प्लाजा – आनी, बहराइच हाइवे
एकल यात्रा ——– पुरानी दर ——- नई दर
कार 45 — 45
बस, ट्रक 145– 150
छोटे कॉमर्शियल 70– 70
टोल प्लाजा – गुलालपुरवा, बहराइच हाइवे
एकल यात्रा ——– पुरानी दर ——- नई दर
कार 50 — 50
बस, ट्रक 170 — 175
छोटे कॉमर्शियल 80 — 80