UP B.Ed JEE 2022 Counselling: बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा सीधा लिंक

UP B.Ed JEE 2022 Counselling: Registration for B.Ed JEE counseling begins, here is the direct link
UP B.Ed JEE 2022 Counselling: Registration for B.Ed JEE counseling begins, here is the direct link
इस खबर को शेयर करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) ने यूपी बीएड जेईई 2022 काउंसलिंग (UP B.Ed JEE 2022 Counselling) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रैंक 1 से 75,000 के लिए फेज 1 के रजिस्ट्रेशन MJPRU की ऑफिशियल वेबसाइट mjpru.ac.in पर शुरू हुए हैं। काउंसलिंग राउंड में चार फेज होंगे। केवल वे उम्मीदवार जिन्हें यूपी बीएड जेईई 2022-24 मेरिट लिस्ट (UP B.Ed JEE 2022-24 Merit List) में रैंक आवंटित की गई है वे काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया रैंक 1 से अंत तक और बचे हुए उम्मीदवारों के लिए चलेगी। काउंसलिंग के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम नीचे रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं जिसकी मदद से आसानी से रजिस्टर किया जा सकता है।

UP B.Ed JEE 2022 Counselling Registration

UP B.Ed JEE 2022 Counselling के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cdn3.digialm.com पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए UP B.Ed JEE 2022 Counselling Registration के लिं पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब लॉग इन डिटेल्स भरें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 5: सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन कंफर्मेशन का एक प्रिंट ले लें।

फेज 1 का रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक होगा। च्वाइस अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को और अलॉटमेंट 9 अक्टूबर 2022 को होगा। सीट कंफर्मेशन पेमेंट विंडो 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक खुलेगी।