- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
सहारनपुर: इश्क में हम क्या से क्या हो गये। यह एक महिला को तब अहसास हुआ जब उसका प्रेमी मकान बेचकर फरार हो गया और वह अपनी रात भर बेटी के साथ घर के बाहर बैठी रही। महिला ने तहरीर देकर मकान में अपना हिस्सा होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइये जानते है पूरी खबर…
दरअसल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर अंबेहटा गांव निवासी एक महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के एक बेटी थी। करीब 15 साल पहले महिला की मुलाकात हरियाणा के जिंद निवासी एक युवक से हुई थी। इसके बाद महिला युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। महिला एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। महिला का कहना है कि दोनों ने मिलकर एक मकान खरीदा था। लेकिन प्रेमी ने मकान अपने नाम करा लिया था। इसके कुछ दिन पहले प्रेमी ने यह मकान भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था। मकान बेचकर प्रेमी फरार हो गया था। शनिवार को मकान मालिक यहां पर कब्जा लेने के लिए आया।
जब महिला ने विरोध किया लेकिन मकान मालिक ने घर का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। साथ ही मकान पर ताला लगा दिया। ऐसे में महिला रात भर बेटी के साथ मकान के बाहर बैठी रही। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसने भी मकान खरीदने में रुपये दिये थे लेकिन धोखे से प्रेमी ने अपने नाम पर मकान का बैनामा कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।