ज्योतिष शास्त्र अनुसार सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा

इस खबर को शेयर करें

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा Palmistry Lucky Line In Hand: हाथ में एक रेखा होती है विष्णु रेखा। ये रेखा जिन लोगों के हाथों में होती है ज्योतिष अनुसार वो लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।

Vishnu Rekha In Hand: हाथ में तमाम रेखाएं होती हैं जिनके अलग-अलग मायने होते हैं। कोई रेखा स्वास्थ्य के बारे में बताती है तो कोई उम्र के बारे में तो कोई करियर, विवाह और पढ़ाई के बारे में जानकारी देती है। इन्हीं में से कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जो कुछ ही लोगों के हाथों में होती हैं। माना जाता है ये रेखाएं जिन लोगों के हाथों में होती हैं वो लोग बहुत ही सौभाग्यशाली माने जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विष्णु रेखा के बारे में जो काफी शुभ मानी जाती है।

कहां होती है विष्णु रेखा: विष्णु रेखा बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है और जिन व्यक्तियों के हाथ में ये रेखा मौजूद होती है वे लोग काफी किस्मत वाले माने जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हृदय रेखा से एक रेखा गुरु पर्वत की तरफ जाती है जो हृदय रेखा को दो भागों में बांट देती है इसे ही विष्णु रेखा कहते हैं। ये रेखा जितनी गहरी होती है उतनी ही शुभ मानी जाती है। कहते हैं जिनके हाथ में ये रेखा होती है उन लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।