- अभी अभीः सेना पर बडा हमलाः भीषण बम धमाके में 20 जवानों की मौत, मचा हाहाकार - April 27, 2024
- मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा - April 27, 2024
- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
नई दिल्ली. भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को एक जोरदार झटका लगा है। देश छोडक़र ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहने वाले विजय माल्या को भारत लाने की प्रक्रिया कानूनी पचड़ों की वजह से लंबी खिंचती चली जा रही है। भारत के सर्वोच्च अदालत में भी उनके खिलाफ एक मामले पर सुनवाई जारी है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि विजय माल्या के वकील ने उनका केस लडऩे से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत के सामने कहा गया है कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का कोई अता-पता नहीं है। हालत यह है कि उनसे बात भी नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में उनका केस नहीं लड़ा जा सकता। बता दें कि भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर सुप्रीम कोर्ट में देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में करीब 17 बैंकों के कंसोर्टियम से हजारों करोड़ रुपए की ऋण धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।