यूपी निकाय चुनाव में भाजपा का डंका, बीजेपी 204 तो 171 पर सपा को बढ़त

BJP's sting in UP civic elections, SP leads on BJP 204 and 171
BJP's sting in UP civic elections, SP leads on BJP 204 and 171
इस खबर को शेयर करें

UP Nagar Panchayat Adhyaksh Chunav Result 2023 Live News Update: यूपी नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अब तक सभी सीटों के रुझान आ गए हैं. बीजेपी ने रुझानों में अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी बढ़त बना ली है. बीजेपी 204 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 171 सीटों पर आगे हैं. बसपा 51 तो कांग्रेस 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 76 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं.

अयोध्या: बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा की जीत
अयोध्या: बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा के राकेश पांडे 331 वोट से चेयरमैन पद पर जीते, दूसरे नंबर पर रही बसपा, तीसरे पर सपा.

गाजियाबाद: नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव परिणाम अपडेट
फरीद नगर – आजाद समाज पार्टी से जुबैर आगे

पतला – लोकदल रीता चौधरी जीती

निवाड़ी – अनिल त्यागी सपा आगे

अयोध्या नगर निकाय चुनाव परिणाम अपडेट
नगर पालिका रुदौली अध्यक्ष – जब्बार अली सपा 486 वोट से आगे

गोसाईंगंज नगर पंचायत अध्यक्ष – भाजपा विजय लक्ष्मी 464 वोट से जीती

बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष – लालमणि बसपा 51 वोट से आगे

भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष – राशिद सपा 1099 वोट से आगे

कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष – विकास सिंह सपा आगे

मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष – भाजपा शीतला प्रसाद शुक्ला 350 वोट से आगे

खिरौनी सुचितागंज नगर पंचायत अध्यक्ष – सपा रेशमा भारती आगे

नगर पंचायत पश्चिम शरीरा से सपा प्रत्याशी तारा देवी जीतीं
कौशांबी: नगर पंचायत पश्चिम शरीरा से सपा प्रत्याशी तारा देवी 750 मतों से विजयी बनी. दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी मालती देवी. सपा प्रत्याशी को मिले 4424 वोट.

सुरियावां नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी की जीत
भदोही: सुरियावां नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनय चौरसिया जीते

बस्ती: नगर पंचायत गाय घाट से बीजेपी की जीत
बस्ती: नगर पंचायत गाय घाट से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार जीते.
1261 वोट से सपा प्रत्याशी को हराया.
बीजेपी प्रत्याशी को मिला 2639 वोट.
सपा प्रत्याशी को मिला 1378 वोट.
बसपा प्रत्याशी को मिला 1112 वोट

सोनभद्र नगर निकाय चुनाव परिणाम अपडेट
– राबर्ट्सगंज नगरपालिका अध्यक्ष पर बीजेपी की रूबी प्रसाद की जीत
– चोपन नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी उस्मान अली जीते
-घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव जीते
– चुर्क नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी की जीत
– प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा बाकी
– पिपरी नगर पंचायत में भाजपा आगे
– रेनूकूट नगरपंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा पीछे, निर्दल ममता सिंह आगे
– दुद्दी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी आगे
– अनपरा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी आगे
– डाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सपा आगे
– ओबरा नगर पंचायत में सपा की चांदनी आगे

सिसौली नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी जीती
मुजफ्फरनगर: सिसौली नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी जीती. निर्दलीय प्रत्याशी सुभाषिनी ने की जीत दर्ज।

नगर पालिका गौरीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह जीती
अमेठी: नगर पालिका गौरीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह जीती. चुनाव से ठीक पहले सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को पीटा था.

कौशांबी: नगर पंचायत चरवा में निर्दल उम्मीदवार की जीत
कौशांबी: नगर पंचायत चरवा में निर्दल उम्मीदवार जगनरायण पासी 66 वोट से विजयी बने. दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार लाल जी वर्मा रहे.

बांदा: नगर पंचायत ओरन से कांग्रेस पार्टी की जीत
बांदा – नगर पंचायत ओरन से कांग्रेस पार्टी से लक्ष्मी नारायण द्विवेदी 205 मतो से विजयी.

पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव अपडेट
बीजेपी – विभु बंसल – 12821 आगे

बसपा – आबिद – 10236

सपा – प्रवीन – 4633

निर्दलीय – मनोज – 3259

हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव अपडेट
बीएसपी – पुष्पा – 26881 आगे
बीजेपी – सोमती केन 23660
कांग्रेस – मानवी – 3785
पुजा – आसपा – 5360

लखीमपुर खीरी निकाय चुनाव अपडेट
नगर पंचायत मैलानी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति महेश्वरी 18 वोटों से विजय रहे.

Deoria: नगर पंचायत कुरारा से भाजपा प्रत्याशी की जीत
नगर पंचायत कुरारा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा रानी कबीर 57 वोटों से विजयी हुई.

फ़तेहपुर: नगर पंचायत किशुनपुर से भाजपा की जीत
फ़तेहपुर: नगर पंचायत किशुनपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सोनकर 380 वोटों से विजयी घोषित.

सिद्धार्थनगर: नगर निकाय मतगणना अपडेट
तॄतीय चरण की मतगणना–

नगर पालिका
1-सिद्धार्थनगर- भाजपा आगे
2-बांसी- भाजपा आगे

नगर पंचायत
1- उसका बाजार- बीजेपी आगे
2- कपिलवस्तु- सपा आगे
3-शोहरतगढ़- निर्दल रितु सिंह आगे
4- बढ़नी बाज़ार-निर्दल सुनील अग्रहरि आगे
5-इटवा-बीजेपी आगे
6-बिस्कोहर- बीजेपी आगे
7-डुमरियागंज-निर्दल सुशीला आगे
8- बढ़नीचाफा-बीजेपी आगे
9-भारतभारी- बीजेपी आगे

उन्नाव में 5 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
रसूलाबाद – निर्दलीय गजाला अंसारी
फतेहपुर -84- भाजपा मिथलेश
पूरवा : निर्दलीय रेनू गुप्ता
मौरावा: निर्दलीय विवेक सेठ
न्योतनी : भाजपा ओम प्रकाश

बस्ती: रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव परिणाम अपडेट
तीसरे चक्र की गिनती के बाद सपा 945 मतों से आगे

1- सपा (धीरसेन निषाद) 3150
3- आम आदमी पार्टी 2205 (राजकुमार सोनी)
4- भाजपा (संगीता जायसवाल) 1399
5- आसपा (सफीना खातून ) 1467

रायबरेली निकाय चुनाव परिणाम अपडेट
1- नगर पालिका के वार्ड नं 28 से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत गाँधी जीते

2- वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी रामू चौरसिया जीते

3- वार्ड नं 29 से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कुमार मिश्रा जीते

4 – वार्ड नं 23 से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र द्विवेदी जीते

5 – वार्ड नं 3 देवनंदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश वर्मा

6 – वार्ड नं 19 से निर्दलीय प्रत्याशी एसपी सिंह जीते

7 – वार्ड नंबर-17 से सभासद प्रत्यासी श्रवण कुमारी पत्नी अमर सिंह विजयी

8- वार्ड 33 छोटी बाजार से मो तारिक जीते

9 – रायबरेली वार्ड नंबरवार्ड नंबर 18 से विजय लोधी हुए विजई

10 – वार्ड नं 15 से सूफियान जीते

11 – वार्ड नं 30 स्वराज नगर से निर्दलीय सदा सिद्दीकी जीती

12 – वार्ड नं 11 से निर्दलीय पुष्पा यादव जीती