क्या गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान सो सकती हैं, जानें कितने बजे खत्म होगा ग्रहण

Can pregnant women sleep during solar eclipse, know at what time the eclipse will end
Can pregnant women sleep during solar eclipse, know at what time the eclipse will end
इस खबर को शेयर करें

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2023 Live Updates: 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) है। ये ग्रहण वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya) के दिन मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगा है। ग्रहण के दौरान दो अशुभ योग भी बन रहे हैं जो इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करने का काम करेंगे। जिससे ये ग्रहण कई राशियों के लिए डराने वाला साबित होगा। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे लेकिन वहां राहु की उपस्थिति होने से अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही मंगल और बुध के एक-दूसरे की राशि में उपस्थित होने से ग्रहण योग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो 20 अप्रैल 2023 की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से ग्रहण लगना शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण अपनी चरम सीमा पर होगा। इस दौरान लोग संकर यानी हाइब्रिड सूर्यग्रहण का दुर्लभ नजारा देख पाएंगे।

संकर सूर्य ग्रहण के समय मन ही मन ‘ॐ घृणि: सूर्यादित्योम’ मंत्र का जाप करते रहें जिससे ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके। इसके अलावा ग्रहण काल में हनुमान चालीसा, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्यअष्टक स्त्रोत पढ़ना भी शुभ माना जाता है। गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण को बिल्कुल भी न देखें बल्कि अपने पास दुर्वा रखकर मन ही मन ईश्वर की अराधना करती रहें और संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद स्नान जरूर करें।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण काल में प्रेगनेंट महिलाओं को नहीं सोना चाहिए।