- अभी अभीः सेना पर बडा हमलाः भीषण बम धमाके में 20 जवानों की मौत, मचा हाहाकार - April 27, 2024
- मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा - April 27, 2024
- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
मुजफ्फरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुजरू गांव के प्रधान पर कथित हमले के बाद गांव के पूर्व प्रधान और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गांव के प्रधान मोहम्मद मेहताब ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटों को धमकाया और उन पर गोलियां चलाईं। उसने इसे पुरानी रंजिश का मामला बताया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पूर्व प्रधान फुरकान और उसके तीन बेटों जुनैद, अमान और इंजमाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। त्यागी ने बताया कि चार आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव में एहतियाती तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।