- दूल्हे के पैर छूने झुकी दुल्हन, देखा कुछ ऐसा हो गई बेहोश… होश में आते ही तोड़ दी शादी, घरवाले रह गए हैरान - April 26, 2024
- शादी से पहले प्रेमी ने गर्लफ्रैंड को बुलाया घर, फिर कमरे के अंदर ले जाकर किया वो काम… - April 26, 2024
- एक बस, ठूंस-ठूंसकर भरे 93 बच्चे, साथ में मौलवी… पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश - April 26, 2024
बगहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली महिला को देख शराबी उसके घर में घुस गया। रुपये का लालच देकर दुष्कर्म के लिए झांसे में लेना चाह रहा था। महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और मनचले शराबी की जमकर धुनाई करवाई। यह घटना पश्चिम चंपारण के बगहा की है।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला ने एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के रामना गांव निवासी नरेश चौधरी शराब के नशे में घर में घुस गए। महिला का हाथ पकड़ कर कुछ रुपये देने लगे। दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नरेश चौधरी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।