‘वो मेरे लिए 24 घंटे वाह-वाह करते थे, याद है?’ मीडिया को तमाशा कह भड़के राहुल गांधी

'He used to wow me 24 hours a day, remember?' Rahul Gandhi furious calling the media a farce
'He used to wow me 24 hours a day, remember?' Rahul Gandhi furious calling the media a farce
इस खबर को शेयर करें

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में है। इसी बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए मीडिया पर तंज कसा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘जब मैं राजनीति में आया, तो देश का सारा मीडिया 2008-09 तक 24 घंटे मेरे लिए वाह-वाह करता था। आपको याद है? फिर मैंने दो मुद्दे उठाए और सब कुछ बदल गया।’ राहुल ने जारी किए वीडियो में अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती भाषणों के फुटेज क्लिप भी डाले हैं।

और मीडिया तमाशा शुरू हो गया…
राहुल ने जारी किए वीडियो में कहा कि मैंने दो मुद्दे उठाए – एक नियामगिरी और दूसरा था भट्टा पारसौल। राहुल ने कहा कि जैसे ही मैंने गरीबों के अधिकार की बात शुरू की वैसे ही ये मीडिया तमाशा शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि हम आदिवासियों के लिए पेसा अधिनियम और उनके भूमि अधिकारों के लिए अन्य कानून लाए और फिर मीडिया ने मेरे खिलाफ 24 घंटे लिखना शुरू कर दिया।

भाजपा पर कसा तंज
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की संपत्ति जो मूल रूप से महाराजाओं की थी, संविधान के माध्यम से जनता को दी गई। लेकिन भाजपा इसका उल्टा कर रही है। वो उन संपत्तियों को लोगों से छीनकर ‘महाराजाओं’ को वापस दे रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा ने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज खराब करने में लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जितना पैसा मेरी इमेज खराब करने में लगाएगी उससे मेरी शक्ति उतनी बढ़ेगी।

पर्सनल अटैक मेरा गुरु है
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि बड़ी शक्तियों से लड़ने पर पर्सनल अटैक किया जाता है। पर्सनल अटैक मेरे लिए गुरु की तरह है। राहुल ने कहा कि पर्सनल अटैक से मुझे पता चलता है कि मैं सही राह पर चल रहा हूं।

क्या है भारत जोड़ो यात्रा?
बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा भारत के कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में कांग्रेस नेता 3750 किलोमीटर पैदल चलेंगे। राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ मध्य प्रदेश पहुंच चुके हैं। 23 नवंबर को महाराष्ट्र से यह यात्रा एमपी में दाखिल हुई थी। यह यात्रा अब राजस्थान पहुंचेगी।