भाभी से इश्क कर बैठा पति, अवैध संबंधों में लिपटी हवस की अश्लील कहानी, जानें पूरी बात

Husband is in love with sister-in-law, obscene story of lust wrapped in illicit relations, know the whole thing
Husband is in love with sister-in-law, obscene story of lust wrapped in illicit relations, know the whole thing
इस खबर को शेयर करें

कैमूर: लवली ने भरे-पुरे संसार का सपना देखा था। आठ साल पहले जब शादी हुई, तो उसके सपने को पंख लग गए। लवली के लिए उसके सपनों का संसार पति भोला सिंह हो गए। लवली को ये नहीं पता था कि आने वाले दिन उस पर भारी पड़ने वाले हैं। अचानक लवली को महसूस हुआ कि उसके पति उससे दूर-दूर से रहने लगे हैं। उसके बाद उसने देखा कि उसके पति बात-बात पर उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। लवली से कभी-कभार अब पैसे की भी मांग की जाने लगी। शादी के काफी दिनों बाद दहेज मांगने का वो मामला समझ नहीं पा रही थी। पति भोला सिंह उससे दूर-दूर रहने लगे थे। अचानक एक दिन पता चला कि उसके पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है। उसके बाद लवली के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।

भाभी के साथ अवैध संबंध
लवली ने अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना शुरू कर दिया। उसने पति को बार-बार मना किया। भाभी के इश्क में पागल पति को ये मंजूर नहीं था। उसने पत्नी को ही अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। भोला सिंह ने एक रात लवली का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद लवली के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया है। साथ ही उसके दामाद ने अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। मेरी बेटी उसका विरोध करती थी। इसलिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है।

कुदरा थाने का मामला
मामला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कदई गांव का बताया जा रहा है। लवली के पिता धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी को दहेज के लिए मारा गया है। मेरी बेटी से बातचीत होती थी। मेरा दामाद चरित्रहीन था। उसी ने मेरी बेटी की हत्या की है। जानकारी के मुताबिक भोला सिंह को शराब पीने की लत थी। वो शराब के लिए हमेशा लवली से पैसे की मांग करता था। उसके बाद उसके साथ मारपीट करता था। पैसे नहीं मिलने पर वो अपनी भाभी के पास चला जाता था। मृतक के पिता का कहना है कि लवली और भोला सिंह का झगड़ा हुआ था। भाभी के साथ अवैध संबंध को लेकर।

शराबी है आरोपी पति
लवली के पिता के मुताबिक हाल में अपने शराबी दामाद को तीस हजार रुपए दिए थे। वो सारा पैसा शराब पी गया। उसके बाद अपनी भाभी के साथ मिलकर मेरी बेटी का गला घोंट दिया। आज दामाद ने मेरी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद मुझे इसकी सूचना मिली। गला दबाने का निशान साफ दिख रहा है। पिता के आरोपों पर विचार करने के बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति और भाभी ने अवैध संबंध में लवली की हत्या कर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।