Arjun Kapoor दे रहे हैं मलाइका अरोड़ा को धोखा? वरुण धवन के खुलासे से बढ़ी अनिल कपूर की चिंता

Is Arjun Kapoor cheating on Malaika Arora? Anil Kapoor worries over Varun Dhawan's revelations
Is Arjun Kapoor cheating on Malaika Arora? Anil Kapoor worries over Varun Dhawan's revelations
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। Koffee With Karan7: करण जौहर के शो में अक्सर ऐसे राज खुलते हैं, जिसे सुनने के बाद सिर्फ फैंस के ही नहीं, बल्कि कई एक्टर्स के भी होश उड़ जाते हैं। करण के शो पर इस हफ्ते वरुण धवन और अनिल कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे, जिसका एक प्रोमो भी सामने आ चुका है। कॉफी विद करण 7 में वरुण धवन ने अपने खास दोस्त अर्जुन कपूर को काफी ट्रोल किया। रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अर्जुन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा, लेकिन बातों ही बातों में वरुण धवन ने खास दोस्त अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को गहरा झटका लग सकता है।

बडा खुलासा: रास्ते में ही Salman khan को उड़ाने की थी साजिश

वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का खोला राज
कॉफी विद करण में रैपिड फायर राउंड के दौरान वरुण धवन ने अनिल कपूर और करण जौहर के सामने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का राज खोल दिया। दरअसल करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है। इस सवाल को सुनने के बाद वरुण ने बिना हिचकिचाए अर्जुन कपूर का नाम ले दिया। इस बात को सुनकर भतीजे का बचाव करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा, ‘शौकीन आदमी है’। वरुण यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने बातों ही बातों और इशारों में करण को ये भी बताया, ‘अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है। वरुण की इस बात को सुनकर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए।

खतरे में Thank God फिल्म, Ajay -Siddharth के खिलाफ मामला दर्ज

वरुण के खुलासे ने मलाइका -अर्जुन के रिश्ते को लेकर बढ़ाई अनिल कपूर की चिंता
वरुण धवन की अपने भतीजे अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बातें सुनने के बाद अनिल कपूर को उनकी और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की चिंता सताने लगी। अनिल कपूर ने कहा, ‘उसका ब्रेकअप हो जाएगा’। इस बात को सुनने के बाद वरुण धवन ने तुरंत ही कहा, ‘नहीं-नहीं वह नहीं होगा’। हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं और साल 2017 में पति अरबाज खान से अलग होने के बाद साल 2019 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

वो तीन सेकेंड, जिसने रातोंरात Aishwarya Rai को बना दिया सुपरस्टार